15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हवाई सेवा का किया गया विस्तार

हवाई सेवा का किया गया विस्तार

केंद्र सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुछ समय पूर्व शुभारंभ की गई बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा की उड़ान का विस्तार करते हुए सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया है। पूर्व में यह उड़ान केवल 3 दिन के लिए ही थी।

सीएम धामी ने कहा इस हवाई सेवा से स्थानीय लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा व स्थानीय लोगों की आजीविका में भी वृद्धि होगी।

See also  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, पिथौरागढ़ से बीजेपी नेता बीरेंद्र वल्दिया भी हुए शामिल, रखी ये अहम मांग