केंद्र सरकार के सहयोग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुछ समय पूर्व शुभारंभ की गई बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा की उड़ान का विस्तार करते हुए सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया है। पूर्व में यह उड़ान केवल 3 दिन के लिए ही थी।

सीएम धामी ने कहा इस हवाई सेवा से स्थानीय लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही सीमांत क्षेत्र के पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा व स्थानीय लोगों की आजीविका में भी वृद्धि होगी।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन