देर रात्रि को हुई अतिवृष्टि व जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद चमोली के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की घटना होने के कारण अलकनन्दा नदी व मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा इस समय दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस व यातायात पुलिस तथा थाना अगस्त्यमुनि की पुलिस द्वारा नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील करने सहित खतरे की जद में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

More Stories
गढ़ महिला उत्थान समिति ने देवी दर्शन के लिए मातृ शक्ति का एक और जत्था किया रवाना
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखंड STF का एक्शन, फ़र्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार