24 May 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मतदान की सभी तैयारियां पूरी

मतदान की सभी तैयारियां पूरी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभी तक 09 हजार 500 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मतदान होना है। मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा मॉक पोल की कार्यवाही की जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान प्रारंभ करने की सूचना उपलब्ध कराएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आज परिवहन विभाग के साथ बैठक की गई। परिवहन विभाग यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करता रहेगा। किसी भी आम नागरिक के लिए यातायात में कोई असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

See also  हेमकुंड साहिब यात्रा का पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना

उन्होंने कहा कि विवाह कार्यों में लगे वाहनों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा। सभी राजकीय चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 24 घण्टे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 1365 क्रिटिकल पोलिंग बूथ व 809 वल्नरेबल पोलिंग बूथ चिन्हित किये गये हैं। इन पोलिंग स्टेशन पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था रहेगी। मतदान से 48 घण्टे पूर्व सभी फ्लाइंग स्क्वायड व स्टेटिक्स सर्विलांस टीम द्वारा सघन चैकिंग की जाती है।

16 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त

उन्होंने कहा कि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अभी तक 16 करोड़ 41 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। पुलिस विभाग द्वारा सबसे अधिक 08 करोड़ 94 लाख मूल्य की, आयकर विभाग द्वारा 06 करोड़ 14 लाख मूल्य की, आबकारी विभाग द्वारा 91 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। उन्होंने बताया कि 05 करोड़ 90 लाख की जब्ती कैश के रूप में, शराब के रूप में 03 करोड़ 06 लाख मूल्य की जब्ती, नारकोटिक्स संबंधित मामलों में 04 करोड़ 03 लाख मूल्य की जब्ती भी हुई है।