महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने 15 करोड़ रुपये का चंदा लिए जाने के मुद्दे पर अपनी सफाई दी है। कोश्यारी ने स्वीकार किया है कि अनंत अंबानी ने स्कूल के लिए 15 करोड़ रुपये CSR फंड में दिए। कोश्यारी के मुताबिक नैनीताल में विद्याभारती के तत्वाधान में एक सरस्वती विहार स्कूल चलता है और उसकी कुछ शाखाएं भी हैं। कोश्यारी ने कहा कि स्कूल 40 साल से चल रहा है।
कोश्यारी ने कहा कि स्कूल के लिए फंड देना कोई गलत बात नहीं है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि गुमनाम पत्र के नाम पर झूठी ख़बर फैलाई जा रही है। भगत दा ने दावा किया कि उनके भतीजे ने उस पैसे से ना तो जमीन खरीदी और ना ही कोई रिजॉर्ट बनाया। पूर्व राज्याल ने इस पूरे मामले में अफवाह फैलाने वालों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है। कोश्यारी ने कहा है कि भले ही अब वो सक्रिय राजनीति में नहीं हैं लेकिन उनकी छवि के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और विरोधी जिसका फायदा उठाना चाहते हैं इसीलिए वो कानूनी राय लेकर इस मामले में आगे कार्रवाई के लिए कदम बढ़ाएंगे।

More Stories
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं
पिथौरागढ़ डीएम ने की बजट खर्च की समीक्षा
पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन, हरक रावत ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा