कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न विभागों की बजट एवं व्यय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार स्वीकृत बजट के सापेक्ष व्यय की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ विभागों द्वारा संतोषजनक प्रगति की गई है, जबकि कुछ विभागों में व्यय अपेक्षाकृत कम रहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत बजट का समयबद्ध एवं पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वित्तीय अनुशासन के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जनपद के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए (यूपीसीएल) एवं वन विभाग को श्रेणी ‘A’ में लाने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, अतः सभी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग को नए प्राप्त टेम्पो वाहनों की जांच सुनिश्चित करने तथा आबकारी विभाग को प्रवर्तन संबंधी कार्यवाहियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, समस्त विभागीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी