7 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य आंदोलन के दौरान गंभीर चोट लगने से शारीरिक परेशानी झेल रहे दो आंदोलनकारियों को लेकर धामी सरकार का अहम फैसला

राज्य आंदोलन के दौरान गंभीर चोट लगने से शारीरिक परेशानी झेल रहे दो आंदोलनकारियों को लेकर धामी सरकार का अहम फैसला

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की समुचित देखरेख के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से दोनों आंदोलनकारियों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।राज्य आंदोलन के दौरान गंभीर चोट लगने से शारीरिक परेशानी झेल रहे दो आंदोलनकारियों को लेकर धामी सरकार का अहम फैसला

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार रामपुर तिराहा कांड में घायल होकर पूर्णतः शैय्याग्रस्त हुए हरिद्वार जनपद निवासी  प्रकाश चंद्र कांति एवं देहरादून निवासी अमित ओबराय को यह सहायता प्रदान की जाएगी। दोनों राज्य आंदोलनकारियों को वर्तमान में ₹30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब उनकी देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है।

See also  गृह मंत्री अमित शाह का कल देहरादून दौरा, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा