20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव से मिला अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल, पानी का मुद्दा उठाया, सीएस को नहीं पता पीड़ित परिवार को सरकार ने क्या सुविधाएं दीं

मुख्य सचिव से मिला अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल, पानी का मुद्दा उठाया, सीएस को नहीं पता पीड़ित परिवार को सरकार ने क्या सुविधाएं दीं

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आज देहरादून में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच का प्रतिनिधि मंडल अंकिता के परिवार को पीने के पानी तक की उपलब्धता न मिल पाने की समस्या को लेकर मिला। मुख्य सचिव ने सहानुभूतिपूर्वक बातों को सुना और इस समस्या के हल के लिए कड़े निर्देश दिए जाने और समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया । उन्हें अन्य सरकार द्वारा घोषित सुविधाओं के बारे मे पूछे जाने पर उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। हत्या के दोषी के परिवारजन को टेंडर दिए जाने के बारे में उनके द्वारा बताया गया कि टेंडर निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रतिनिधि मंडल मे कमला पंत के अलावा, डा.उमा भट्ट, सुजाता पॉल और सूरज मौजूद रहे।

See also  पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान