15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश के कृष्णा नगर में अहम बैठक, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को लोगों ने बताईं समस्याएं

ऋषिकेश के कृष्णा नगर में अहम बैठक, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को लोगों ने बताईं समस्याएं

ऋषिकेश की कृष्णा नगर कॉलोनी में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय मातृशक्तियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों व महिलाओं को शाम के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।ऋषिकेश के कृष्णा नगर में अहम बैठक, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को लोगों ने बताईं समस्याएं

क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला द्वारा तत्काल पहल करते हुए कॉलोनी में 4 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराई गईं, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और लोगों को राहत मिली।

See also  सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से लिया चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

मौके पर मौजूद महिलाओं एवं युवाओं ने इसके लिए जयेंद्र रमोला का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

जयेंद्र रमोला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए हमें हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए मैं भले ही किसी पद में नहीं हूं परन्तु मैं हमेशा हर व्यक्ति और समाज की मदद के लिये तत्पर रहता हूं ताकि अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों की मदद हो सके । रमोला ने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे ।

See also  स्वतंत्रता दिवस पर गंगोलीहाट में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना, सीएम की घोषणाएं दो साल बाद भी पूरी ना होने पर आक्रोश