11 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस के भूमि बचाओ धामी हटाओ अभियान को बीजेपी ने बताया भ्रम फैलाने का षड्यंत्र

कांग्रेस के भूमि बचाओ धामी हटाओ अभियान को बीजेपी ने बताया भ्रम फैलाने का षड्यंत्र

उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए उसके बेशर्मी भरे दोहरे चरित्र की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिशाहीन और हताश कांग्रेस, झूठ भ्रम फैलाकर उत्तराखंड के विकास की रफ्तार को रोककर जनता को नुकसान पहुंचाना चाहती है। ऐसी साजिश को विफल करने के लिए ही प्रदेश की जनता, 2027 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। कांग्रेस के भूमि बचाओ धामी हटाओ अभियान को बीजेपी ने बताया भ्रम फैलाने का षड्यंत्र

उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही अनर्गल एवं बेबुनियादी बयानबाजियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया पूरी तरह से दोगलेपन से भरा हुआ है। एक तरफ जहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री और बड़े नेता अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों से बंद कमरों में गुपचुप मुलाकात करते हैं, लेकिन जनता के बीच जाकर उद्योग और विकास के नाम पर केवल भ्रम और अफ़वाह फैलाते हैं। कर्नाटक हिमाचल प्रदेश तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में उद्योगपतियों और निवेशकों का स्वागत किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में विकास कार्यों और औद्योगिक निवेश में लगातार बाधाएं खड़ी की जाती है, झूठ एवं भ्रम फैलाकर ऐसा माहौल किया जाता है कि जिससे प्रदेश की छवि खराब हो और जनता दिग्भर्मित हो।

See also  शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाई गई दीपावली

उन्होंने कांग्रेस के राज्य स्तरीय बड़े नेताओं को दोगलेपन पर आईना दिखाया कि वे उत्तराखंडियत और न्याय का दिखावा करते हैं और अपने आलाकमान के सामने उसे गिरवी रख देते हैं। वहीं निशाना साधते हुए कहा कि इनके केंद्रीय नेता राहुल गांधी उत्तराखंड की संस्कृति और यहाँ के लोगों का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, चाहे वह एनएसए डोभाल का अपमान हो या स्वर्गीय जनरल विपिन रावत के अपमान का। लेकिन बहुत दुख एवं शर्म की बात है कि इनके स्थानीय नेता आलोचना करना तो ‘उत्तराखंडियत’ की बातों का ढोंग रचते हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर अब पूरी जनता के सामने आ चुका है, वे उनके किसी भी तरह के आरोपी को गंभीरता से नहीं लेती है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमित शाह के आरोपों के बाद दिया अपनी सरकार के काम का हिसाब

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के एक और दोगलेपन की पोल खोलते हुए कहा कि वे अपने परिवार द्वारा बेटियों के अपमान पर मौन रहते हैं, और सड़क कर नेता बनकर न्याय यात्रा का पाखंड करते हैं। कांग्रेस के न्याय के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके परिवार के सदस्य बेटियों और महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और उन्हें गाली देने का काम करते हैं, वही नेता बनकर आज ‘न्याय यात्रा’ निकालने का नाटक कर रहे हैं। यह पीड़ितों के साथ सरासर भद्दा मज़ाक और जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।

उन्होंने तंज कसा कि जमीन कब्जाने वाले कांग्रेस नेता निकाल रहे ‘भूमि बचाओ यात्रा’। उन्होंने कांग्रेस की ‘भूमि बचाओ यात्रा’ को पूरी तरह से हास्यास्पद और ढोंग बताया। कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं और उनके चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों पर जमीन और मकानों पर अवैध कब्जे के आरोप हैं, वे ही आज भूमि बचाने का ढोंग रच रहे हैं। जनता देख रही है कि वनभूलपुरा में अवैध जमीन कब्जे पर चुप्पी साधने वाली कांग्रेस, सरकार द्वारा 13 हज़ार एकड़ अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी भूमि को मुक्त कराने के अभियान पर अनावश्यक हल्ला मचाती है। भट्ट ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस की इस दोगली राजनीति और ढोंग को अच्छी तरह समझ चुकी है। इसलिए वह राज्य के विकास को बाधित करने की ऐसी साजिश को विफल करने के लिए 27 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।

See also  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि