21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

एक और पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

एक और पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति जारी है। एक और पूर्व विधायक ने आज बीजेपी की सदस्यता ले ली। बीएसपी से विधायक रहे हरिदास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। त्रिवेंद्र रावत हरिद्वार से बीजेपी उम्मीदवार हैं और वो अपनी ताकत बढ़ाने की कवायद में हैं। हरिदास की ज्वाइनिंग से बीजेपी को हरिद्वार में फायदा मिलने की उम्मीद है।

See also  मुख्य सचिव ने नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को लेकर दिए अहम निर्देश