20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू हो सकती है SIR की प्रक्रिया

उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू हो सकती है SIR की प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों के संबंध में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एसआईआर के दृष्टिगत सभी जनपदों की प्रशासनिक तैयारियों की जनपदवार समीक्षा कर विस्तृत जानकारी ली। उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू हो सकती है SIR की प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी अप्रैल माह में उत्तराखण्ड में एसआईआर प्रस्तावित है । जनपद देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति लक्ष्य के अनुरुप कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर मैंपिग प्रतिशत कम है, वहां स संबंधित ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी अधिकारी एसआईआर के कार्य में लापरवाही करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को तय समय सीमा में एसआईआर की तैयारियों के क्रम मे बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती हो चुकी है । बीएलए की शत प्रतिशत तैनाती हेतु राजनैतिक दलों के साथ पुनः बैठक की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर हेल्प डेस्क के लिए जिलों में अविलंब अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की जाए।

See also  देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी के अलावा सभी जनपदों के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ईआरओ वर्चुअल रूप से शामिल रहे।