पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी डालनवाला मंडल ने शिव पंचायती मंदिर (दर्शनलाल चौक), देहरादून में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं तथा भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा विकसित भारत के संकल्प को शीघ्र साकार करे।
श

More Stories
सड़क के लिए 3 हज़ार से ज़्यादा पेड़ काटने का विरोध, सात मोड़ के पास जुटे लोग
पिथौरागढ़ से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ 40 सदस्यों का दल
उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने सोमनाथ दर्शन के लिए भेजा चमोली का 42 सदस्यीय दल