2 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रहार, एक और गिरफ्तारी

सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रहार, एक और गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस ने रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. आभास सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।

बता दें कि डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी हुई थी। रिश्वत मांगने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की। जिसके बाद विजिलेंस ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। डॉक्टर को तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

See also  लोक भवन में बसंतोत्सव का समापन