मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सुप्रसिद्ध लेखिका प्राची ने मुलाकात कर अपनी काव्य रचना की प्रति भेंट की। प्राची प्रसिद्ध भजन “आ रहे श्री राम हैं” की लेखिका हैं जिसे प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रदेश की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखण्ड के ही बेटे जुबिन नौटियाल द्वारा गाये भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस दौरान राजपुर रोड विधायक श्री खजानदास एवं डॉ. विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा