मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से अलंकृत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी जी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य के विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

More Stories
उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ
सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह
देहरादून में 50 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर