उत्तराखंड कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा है। हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेजा है।
अनुकृति 2022 में लैंसडाउन सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं मगर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है। अब बड़ा सवाल है कि हरक सिंह रावत के मन में क्या चल रहा है। बीते दिनों ED की छापेमारी के बाद कई सियासी सवाल खड़े हो रहे थे और अब अनुकृति के इस्तीफे से सियासी अटकलों का दौर पहले से भी ज्यादा तेज गया है।


More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग