उत्तराखंड की सियासत में आज बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी के करीब 700 कार्यकर्ताओं ने एक झटके में पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़ने वालों में AAP के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह बिष्ट, नैनीताल से पूर्व विधायक प्रत्याशी, हेम आर्य, लालकुआं से पूर्व विधायक प्रत्याशी चंद्र शेखर पांडेय, प्रदेश उपाध्याक्ष और लोहाघाट से उम्मीदवार रहे राजेश बिष्ट भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में कई और लोगों के भी पार्टी छोड़ने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले AAP में हुई इस बड़ी टूट से संठगन को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी से किनारा किया है वो किस दल के साथ नई पारी का आगाज़ करेंगे। जोत सिंह बिष्ट पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं, 2022 विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले उनका AAP छोड़ना सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।


More Stories
पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान
नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम
आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन