15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सरकारी स्कूल में एडमिशन पर‌ बड़ा कदम

सरकारी स्कूल में एडमिशन पर‌ बड़ा कदम

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने देहरादून के ISBT क्षेत्र में भिक्षावृति को खत्म कर उनके पुर्नवास के लिए विभाग को पायलट प्रोजेक्ट पर तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। सरकारी स्कूल में एडमिशन पर‌ बड़ा कदमबैठक के दौरान राज्य में कुछ अनाथ, गरीब, भिक्षावृति में लिप्त, जरूरतमंद एवं प्रवासी मजदूरो के बच्चों को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, राशन कार्ड आदि के न होने के कारण स्कूलों द्वारा दाखिला न दिए जाने के मामले संज्ञान में आए। शिक्षा के मुद्दे को अत्यन्त संवेदशीलता से लेते हुए मुख्य सचिव ने अपर सचिव शिक्षा श्रीमती रंजना राजगुरू को इस सम्बन्ध में नोडल बनाया और किसी भी बच्चे को किसी भी कारण से सरकारी स्कूल में दाखिले से मना करने वाले प्रधानाचार्य या शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

See also  खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च