21 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी भगवान हो गई? पूजा भी करनी पड़ेगी?

बीजेपी भगवान हो गई? पूजा भी करनी पड़ेगी?

उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी को भगवान बताया है। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस के लोग बीजेपी को भगवान मान लें और अपने बाल दान कर दें। महेंद्र भट्ट का बयान कांग्रेस की नेताओं की ओर से मुंडन कराए जाने के बाद आया है। पूरा मामला सियासी रंग ले चुका है। सनातन और मातृशक्ति के अपमान के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच महेंद्र भट्ट का अपनी पार्टी को भगवान बताने वाला बयान हैरान करने वाला है।

कैसे शुरू हुई जुबानी जंग?

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने सर मुंडवाए थे जिसे भाजपा ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं का मुंडन अपराध के समान है, हालांकि कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर उन्हें भाजपा नेता दिवंगत सुषमा स्वराज और उमा भारती की याद दिलाई। कांग्रेस के मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किस सनातन धर्म का मन बताया महेंद्र भट्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के कई और तरीका भी हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं के उकसाने पर महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान सर मुंडवाए उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं के मुंडन को अपमान समझा जाता है लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को मुंडन के लिए उकसाकर महिलाओं और सनातन संस्कृति दोनों का अपमान किया है।

See also  केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि जारी, आज किए गए 7 चालान

कांग्रेस का पलटवार

महेंद्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए हरीश रावत ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने साल 2010 में मुंडन करने की धमकी दी थी जबकि उमा भारती अपना मुंडन करा चुकी है उन्होंने कहा कि जो लड़ाई अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लड़ी जा रही है और मुंडन कराना भी विरोध का एक हिस्सा है। गणेश गोदियाल ने भी बीजेपी को गिरेबान में झांकने की नसीहत दी। साथ ही सभी सीनियर नेताओं कआ मुंडन कराने और बाल सीएम आवास भेजने का ऐलान किया। वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों की सरकार कमजोर पैरवी कर रही है इसलिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस की महिलाओं ने मुंडन कराकर राज्य सरकार को श्रद्धांजलि दी है।

See also  बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, आरोपों को बताया शर्मनाक कामों से ध्यान बांटने की कोशिश