उत्तराखंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।
उन्होंने आज राजपुर विधानसभा के करनपुर मण्डल के बूथ संख्या 75 पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से जुड़ने, प्रेरणा देने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम है।
प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में आज उनके द्वारा दोहरायी गई कैच द रैन और पर्यावरण संरक्षण की अपील के अनुशरण का आग्रह किया। कहा, हम सभी देवभूमिवासी प्रकति के महत्व को दैनिक नित्यक्रम में अंगीकार करते हैं। लिहाजा बारिश की एक एक बूंद को बचाना और एक पेड़ मां के नाम लगाना हमारा कर्तव्य है। जिस पर आगे बढ़ते हुए अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली और समृद्ध प्रकृति की विरासत हमें सौंपनी है।
इसी तरह उन्होंने पीएम के कथनानुसार, कार्यकर्ताओं से खादी, हैंडलूम और लोकल उत्पादों को अपने जीवन में अधिक से अधिक महत्व दिलाने का आह्वाहन किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस को भव्यतम स्वरूप में मनाने के लिए तिरंगा यात्रा को पहले से भी अधिक सफल बनाने की तैयारी में जुटने को कहा।

More Stories
नितिन नबीन के दौरे को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, सिख समुदाय से जुड़े मसले पर उठाए सवाल
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के लिए तैयार होगा आपदा प्रबंधन प्लान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्तराखंड में तैयारी तेज, सीएम बोले लोगों को विकसित भारत के विजन से जोड़ा जाएगा