24 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चुनाव के लिए बूथ स्तर पर 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता उतारने की तैयारी में बीजेपी

चुनाव के लिए बूथ स्तर पर 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता उतारने की तैयारी में बीजेपी

भाजपा अपने संगठन प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता, 27 के चुनावों के लिए उतारने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने महत्वपूर्ण बैठक में प्रकोष्ठों की विशेष भूमिका को रेखांकित करते हुए, शीघ्र मंडल बूथ स्तर मजबूत टीम गठन के निर्देश दिए हैं। जो सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक लेकर जायेंगे और जनता का आशीर्वाद जीतने के प्रयास में सहभागी बनेंगे। चुनाव के लिए बूथ स्तर पर 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता उतारने की तैयारी में बीजेपी

पार्टी के प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज काशीपुर जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन देते हुए प्रकोष्ठों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी भारत भूषण चुग, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में व्यवसायिक, व्यापार, आर्थिक, सहकारिता एवं खेलकूद प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला संयोजक तथा सह संयोजकों ने भी सहभागिता की।

See also  महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। जो केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध, विषय विशेषज्ञ एवं विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों का संगठन है। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

See also  कांग्रेस ने की अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की प्रोग्रेस सार्वजनिक करने की मांग

कार्यशाला में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर सक्रिय रूप से कार्य में लगाया जा रहा है। जिसके लिए चार चरणों में आयोजित होने वाली प्रकोष्ठ कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण बैठकों के माध्यम से प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक एवं चुनावी दृष्टि से पूरी तरह तैयार करना है।

See also  देहरादून नगर निगम क्षेत्र में फैली अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

इसी क्रम में काशीपुर के बाद शीघ्र ही रुद्रपुर, देहरादून और हरिद्वार में भी प्रकोष्ठ कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।