उत्तराखंड बीजेपी ने निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट की गड़बड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने चुनाव आयोग और शहरी विकास मंत्री से निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी ठीक करने की मांग की। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपा। फिर प्रतिनिधिमंडल शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिला। शिकायत की कि निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हो पाए।
आरोप है कि बीएलओ ने अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से नहीं किया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची से बाहर रह गए। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग 2-3 बूथों में रखे गए। मतदाता सूची में जो नाम शामिल किए गए हैं, उनमें कई तरह की गलतियां हैं। कतिपय वार्डों में कई लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए, जबकि वे उस वार्ड के निवास नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि घर-घर जाकर ये सारी गड़बडि़यां ठीक की जाएं। इसके लिए एक महीने का वक्त तय हो।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी