17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बागेश्वर में बीजेपी की जीत

बागेश्वर में बीजेपी की जीत

बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल कर ली है। यानी बागेश्ववर की नई विधायक पार्वती दास बन गई हैं। जीत का अंतर हालांकि बहुत ज्यादा नहीं रहा मगर जीत तो जीत होती है। चंदन रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा था, जनता ने पार्वती दास को ही जिताकर विधायक बनाया। कांग्रेस के बसंत कुमार शुरुआत के 2 चरणों में आगे थे मगर उसके बाद वो लगातार पिछड़ते चले गए। मुकाबला दिलचस्प रहा लेकिन जीत बीजेपी की ही हुई। बागेश्वर की जीत के बाद बीजेपी को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है। बीजेपी इसे धामी के काम पर मुहर बताकर भी प्रचारित कर रही है।

See also  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय