बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल कर ली है। यानी बागेश्ववर की नई विधायक पार्वती दास बन गई हैं। जीत का अंतर हालांकि बहुत ज्यादा नहीं रहा मगर जीत तो जीत होती है। चंदन रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा था, जनता ने पार्वती दास को ही जिताकर विधायक बनाया। कांग्रेस के बसंत कुमार शुरुआत के 2 चरणों में आगे थे मगर उसके बाद वो लगातार पिछड़ते चले गए। मुकाबला दिलचस्प रहा लेकिन जीत बीजेपी की ही हुई। बागेश्वर की जीत के बाद बीजेपी को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है। बीजेपी इसे धामी के काम पर मुहर बताकर भी प्रचारित कर रही है।

More Stories
देहरादून में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेरा
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद डॉ. मनीषा निगम ने फिर रचा वैश्विक उपलब्धि का इतिहास
आज से शुरू होगा वोटर लिस्ट को लेकर विशेष अभियान