3 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से मिलीं बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी

सीएम धामी से मिलीं बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। सीएम धामी से मिलीं बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।

See also  जसपुर में सीवरेज को लेकर धामी सरकार सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और ₹50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

See also  गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज
Ad 1