4 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में उत्तराखंड विजन 2047 को लेकर मंथन

देहरादून में उत्तराखंड विजन 2047 को लेकर मंथन

Civil Services Institute, राजपुर रोड देहरादन में “Viksit Uttarakhand Vision 2047” पर गहन चर्चा हेतु High Level Brainstorming बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का शुभारंभ करते हुए  आर. के सुधांशु, प्रमुख सचिव, वन द्वारा बताया गया कि विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में जनपदों के लिए भी जनपद स्तरीय विजन 2047 कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिन्हें दिसम्बर 2026 तक तैयार कर लिया जाएगा ।

बैठक में विजन 2047 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विभागीय समन्वयन के साथ ही राज्य में उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम प्रयोग किए जाने पर बल दिया गया। राज्य के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवरों उद्यानकी, पर्यटन, सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने वाली रणनीतियों पर चर्चा की गई।

See also  टिहरी में आयुष अस्पताल का मुद्दा बना बीजेपी के गले की फांस, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बैठक में कहा गया कि राज्य में समावेशी विकास सुनिश्चित करने तथा महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने हेतु बालिकाओं में शुरूआत से ही STEM शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया जाए।

इस मौके पर कहा गया कि चिन्हित समस्त संकेतकों के प्रभावी अनुश्रवण हेतु गुणवत्तायुक्त डाटा सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्तर पर डाटा ईकोसिस्टम के सुदृढ़ीकरण हेतु केन्द्रीयकृत डाटा सिस्टम बनाए जाने की आवश्यकता है।

कार्यशाला में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर के सुधांशु, प्रमुख सचिव, नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम तथा समस्त सविच व अपर सचिव, मण्डलायुक्त सहित समस्त जिलाधिकारी तथा सेतु आयोग व सी.पी.पी.जी.जी. के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

See also  एसआईआर को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सचिवालय में समीक्षा बैठक