14 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष की सीएम धामी से मुलाकात

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

See also  आईएमए की पासिंग आउट परेड में दिखा जोश

अध्यक्ष बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोविंद सिंह जी की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।