चमोली में हुए हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फोन पर बात हुई।सीएम ने पूरी घटना की डिटेल में अमित शाह को जानकारी दी। अमित शाह ने दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ संवेदना जताई और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा। वहीं सीएम धामी घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा लेना चाहते थे लेकिन खराब मौसम की वजह से बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख जबकि घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

More Stories
राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को बताया धुरंधर धामी
देहरादून में कांग्रेस ने फूंका कंगना रनौत का पुतला
धामी कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस ने किया अस्थिरता वाला प्रहार