उत्तराखंड में कुछ जगहों के नाम बदले जाने को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर धामी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जिनका इतिहास को बनाने में कोई योगदान नहीं है उन्हें इतिहास को मिटाने में बहुत आनंद आता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास को इसलिए संजोया जाता है जिससे आज की पीढ़ी को ये याद रहे कि ये आज़ादी उसे कितने संघर्षों से मिली है जिसकी हिफ़ाज़त करने का दायित्व उन पर है। प्रतिमा सिंह ने कहा कि सीएम धामी और उनकी सरकार हर तरफ़ से खनन से लेकर भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बेरोज़गारी, तुष्टिकरण जैसे मुद्दों से घिरे है इसलिए इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलो का खेल खेला जा है।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा
हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत