20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों और 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए तथा सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर रिक्त पड़े सरकारी पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं, जिसके फलस्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का अभियान जारी है। स्वयं में अनुशासन रखकर हम आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करवा सकते हैं। अपनी सेवाओं के दौरान अच्छे काम करके दिखाना है ताकि हम अपनी सेवाओं से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण कर सकें।

See also  मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

इस दौरान सचिव बृजेश कुमार संत, प्रभारी निदेशक जीआर नौटियाल, उप निदेशक वासुदेव आर्य, मुख्य वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह, सहायक निदेशक हेमलता पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे