14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार नगर निगम जमीन खरीद विवाद की मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

हरिद्वार नगर निगम जमीन खरीद विवाद की मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि क्रय से संबंधित प्रकरण को लेकर हरिद्वार मेयर और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की गहन और तथ्यात्मक जांच के आदेश दिए हैं। हरिद्वार नगर निगम जमीन खरीद विवाद की मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सचिव, पेयजल रणवीर सिंह चौहान द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर आख्या शीघ्र शासन को प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों और संसाधनों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।