मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड के अंतर्गत ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि से पोषित योजनाओं के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विभाग फंड्स का आहरण करवा लें, ताकि कुल फंड्स का आवंटन बढ़ाया जा सके।
मुख्य सचिव ने नाबार्ड के अधिकारियों एवं विभागों को आगामी वर्षाें में नाबार्ड का बजट ₹1,200 करोड़ तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को सोर्स ऑफ फंड तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड और संबंधित विभाग प्रदेश में चेन लिंक फेंसिंग के लिए फंड्स की संभावनाएं तलाशें।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अगस्त माह के अंत तक सभी विभाग अपने-अपने प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। उन्होंने धीमे चल रहे प्रोजेक्ट्स पर विभागों को लगातार मॉनिटरिंग कर प्रोजेक्ट की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रोजेक्ट्स के डिस्बर्समेंट और रिम्बर्समेंट शीघ्र कराए जाएं। सीएस ने नाबार्ड को उनके पोर्टल की खामियों को भी शीघ्र दूर किए जाने के निर्देश दिए, ताकि विभाग पोर्टल पर अपडेट कर सकें।

More Stories
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी
डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश