28 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने ली जल विद्युत निगम की बोर्ड बैठक

मुख्य सचिव ने ली जल विद्युत निगम की बोर्ड बैठक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय सभागार में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम की 126वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जिसमें महत्वपूर्ण परियोजनाओं और संस्थान के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संस्थान के पावर हाउस का 5,212 मिलियन यूनिट का जनरेशन टारगेट फिक्स किया गया।

इस दौरान निगम के KPI (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) के सापेक्ष वित्त वर्ष 2024- 25 की उपलब्धियों पर चर्चा की गई एवं वित्त वर्ष 2025- 26 हेतु टार्गेट निर्धारित किए गए। सिरकारी – भयोल- रूपसिया बगड़ परियोजना हेतु सिविल पैकेज को हाइड्रो पैकेज के साथ शामिल करने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

See also  ऋषिकेश में कांग्रेस ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया, ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की मांग

उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग में रिव्यू पिटीशन फाइल किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। मद्महेश्वर परियोजना को पूरा करने की अवधि में विस्तार किया गया। इसके साथ ही निगम के वित्त वर्ष 2025-26 हेतु बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। मनेरी भाली परियोजना हेतु रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (आरोवी) से सर्वे कराने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

बोर्ड बैठक में ₹100 करोड़ के ऊपर के निविदा डॉक्यूमेंट के लिए भी ₹20 से ₹100 करोड़ के निविदा प्रपत्र का ही उपयोग करने का अनुमोदन प्रदान किया गया। निगम के 30 जून अथवा 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कार्मिकों के लिए लिए शासन के अनुरूप नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ प्रदान करने तथा शासन द्वारा निर्गत की गई प्रोमोशन के शिथिलीकरण नियमावली को भी अंगीकार किया गया।

See also  खटीमा में हेलीपैड पर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं