मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हेलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस यात्रा कंट्रोल रूम में हर 24×7 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त चारधाम यात्रा की हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों द्वारा दर्ज समस्यायों का समाधान किया जा रहा है।
इसके साथ ही हेलीपैड और पैदल मार्ग, हाईवे और केदारनाथ धाम में यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के जरिये देखा जा रहा है और फिर शीघ्र ही उस स्थान पर संबंधित अधिकारियों को भेजकर यात्रियों की दिक्कतें शीघ्र दूर करने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सफाईकर्मियों को तैनात किया गया हैं। यात्रियों को परेशानी हो और यात्रा मार्ग पर गंदगी और कचरा ना फैले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है ताकि यात्रियों तुरंत स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सके।

More Stories
रेल मंत्री से मुलाकात, त्रिवेंद्र रावत बोले प्राथमिकता में शामिल है उत्तराखंड का विकास
यूनिवर्सिटी के जमीन मुद्दे को लेकर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर निशाना
ऋषिकेश के बापूग्राम को लेकर सरकार की घेराबंदी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में मुद्दा उठाने की कही बात