14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ में व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा

केदारनाथ में व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हेलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस यात्रा कंट्रोल रूम में हर 24×7 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त चारधाम यात्रा की हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों द्वारा दर्ज समस्यायों का समाधान किया जा रहा है। केदारनाथ में व्यवस्था दुरुस्त करने का दावाइसके साथ ही हेलीपैड और पैदल मार्ग, हाईवे और केदारनाथ धाम में यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के जरिये देखा जा रहा है और फिर शीघ्र ही उस स्थान पर संबंधित अधिकारियों को भेजकर यात्रियों की दिक्कतें शीघ्र दूर करने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सफाईकर्मियों को तैनात किया गया हैं। यात्रियों को परेशानी हो और यात्रा मार्ग पर गंदगी और कचरा ना फैले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है ताकि यात्रियों तुरंत स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सके।

See also  स्मार्ट मीटर को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने ऊर्जा विभाग से की शिकायत