मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने की घटना पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा