मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेमोग्राफिक चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद के प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जाए तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नियमित निगरानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए एवं प्रदेश में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाए। अपराधों को कम करने की दिशा में लगातार कार्य किये जाएं।

More Stories
अंकिता भंडारी मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग, सड़क पर उतरी कांग्रेस, दुष्यंत गौतम और रेणु बिष्ट की फौरन गिरफ्तारी की मांग
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने देहरादून में डीएम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की उठाई मांग, सीएम धामी के नाम भेजा ज्ञापन
सीएम धामी ने 4224 लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की रकम, जानिए किन्हें मिला फायदा