मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने और शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि डेमोग्राफिक चेंज, धर्मान्तरण, लव जिहाद के प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जाए तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नियमित निगरानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए एवं प्रदेश में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाए। अपराधों को कम करने की दिशा में लगातार कार्य किये जाएं।

More Stories
परमार्थ निकेतन में सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर की धनराशि
रसोई गैस के मुद्दे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना