मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत आज होने वाले मतदान के लिए प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन होता है। मुख्यमंत्री ने समस्त मतदाताओं विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुँचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य के भविष्य को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी
डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश