7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने दी 5 करोड़ से ज्यादा बजट को मंजूरी

विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने दी 5 करोड़ से ज्यादा बजट को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आन्तरिक सड़कों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए ₹5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति के शासनादेश भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40% धनराशि ₹1.14 करोड़ मंजूर किए हैं। विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने दी 5 करोड़ से ज्यादा बजट को मंजूरी

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी पुल तक CC मार्ग व प्रतिधारक दीवार के निर्माण हेतु ₹97.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60% धनराशि ₹58.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

See also  वंदेमातरम् कैंप में दिखाई दी राज्यों की सांस्कृतिक विरासत

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना हेतु ₹89.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 % धनराशि ₹53.45 लाख स्वीकृत की है।   उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के ग्राम बाजपुर में आंतरिक मार्गों के 700 मीटर लंबे CC मार्ग के निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 60 % धनराशि ₹33.34 लाख स्वीकृत की है।

See also  एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, 13 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब करने का आरोप, मनोज रावत बोले बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ खेल
Ad 2