11 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए 37 करोड़ का बजट मंजूर किया

सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए 37 करोड़ का बजट मंजूर किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने के लिए बैगुल नदी पर 150 मीटर स्पान आरसीसी सेतु के निर्माण को ₹11.40 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अर्न्तगत जनपद पौड़ी के विकासखंड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण, जनपद चम्पावत के मंच तामली मोटर मार्ग एवं विकासखंड पाटी के रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹8.39 करोड़ की धनराशि नाबार्ड से वित्तपोषण कराए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है।

See also  प्रसून जोशी की सीएम धामी से मुलाकात

15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहायता उप केन्द्र (ग्रामीण) की योजना हेतु ₹13.65 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। समाज कल्याण विभाग के तहत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अर्न्तगत ग्राम वैगा में निकास नाली टी०एस०पी० के क्रियान्वयन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अवशेष धनराशि ₹52.11 लाख की स्वीकृति प्रदान दी गई है।

जनपद उत्तरकाशी की भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम धराली में पशु क्षति के प्रभावितों को ₹10.56 लाख, विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र रुड़की में जीवनदीप आश्रम नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क के निर्माण तथा जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में एक हॉल के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹82.60 लाख की स्वीकृति दी गई है।

See also  चमोली में बसंतोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़ जिले में विधानसभा डीडीहाट के अंतर्गत मड़माडले में सम्पर्क मार्ग व टाइल्स निर्माण हेतु ₹42.65 लाख, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में वन विभाग हेतु की गयी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु ₹1.05 करोड़ के साथ ही जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत की गयी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु ₹86.55 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।