21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम यात्रा रूट की तैयारी पर डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

चारधाम यात्रा रूट की तैयारी पर डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को चारधाम यात्रा मार्ग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी इस दौरान यात्रा मार्गो की विस्तृत समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पूर्व सड़क ट्रीटमेंट कार्य, सड़क में ब्लैकटाप के कार्य , प्रोटेक्शन वर्क, और स्लोप स्टेब्लाइजेशन के कार्यों को हर हाल में दुरस्त कर लेने के कड़े निर्देश दिए। चारधाम यात्रा रूट की तैयारी पर डीएम चमोली ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व सभी सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण का कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से सम्बंधित उपजिलाधिकारियों से यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की वास्तविक प्रगति रिपोर्ट न भेजनें पर नाराजगी जताई।

See also  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी

जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के ईई को कमेडा से हेलंग तक बीआरओ के ईई को हेलंग से श्री बद्रीनाथ धाम तक और ईई एनएच रुद्रप्रयाग को चोपता मण्डल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिक मैनपावर और मशीनरी लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को चारधाम यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने और वहां पर कितने मैनपावर और मशीनों को लगाकर कार्य किया जा रहा हैं उसकी वास्तविक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

 

See also  चमोली में UK GAMS की समीक्षा बैठक
Ad 2