5 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिण्डोलाखाल ब्लॉक के नागचौण्ड शिवालय और कीर्तिनगर ब्लॉक के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.05 करोड़ की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त में ₹ 82.62 लाख और जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.00 करोड़ की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त में ₹ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹ 62.19 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 37.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

मुख्यमंत्री द्वारा धौरणखास, जनपद देहरादून में टाईप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण के लिए ₹ 2.27 करोड़ तथा नाबार्ड वित्त पोषण से संबंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए ₹ 61.76 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है, साथ ही उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ई०सी०बी०सी० भवन के निर्माण हेतु ₹16.13 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अंतर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए ₹ 9.80 करोड़, सम्भागीय परिवहन कार्यालय हेतु ₹ 10.98 करोड़ तथा ऑटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक हेतु ₹ 4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया हैै।

See also  पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस ने संविधान का पाठ, बताई खास वजह

मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर हेलिकॉप्टर संचालन की सुरक्षा तथा मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हेलीपोर्टों/हेलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग तथा 03 वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा हेतु ₹ 10 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 7.56 करोड़ में से ₹ 4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किए जाने के लिए प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष ₹ 36.51 लाख की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  सीएम धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं