17 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने किया खटीमा में प्रचार

सीएम धामी ने किया खटीमा में प्रचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट के समर्थन में प्रचार किया। धामी अपनी पुरानी विधानसभा खटीमा पहुंचे यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। धामी ने लोकसभा नैनीताल के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खटीमा एवं नानकमत्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत संवाद किया।

इस दौरान भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं से माननीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युगांतकारी निर्णयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं नैनीताल लोकसभा के सर्वांगीण विकास को जारी रखने के लिए भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री Ajay Bhatt जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

See also  अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में सीएम धामी ने की शिरकत

मुझे पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को प्रदेश की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों पर अपनी विश्वास रूपी मुहर लगाते हुए ‘अबकी बार 400 पार – तीसरी बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।