19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने बांटे 26 नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने बांटे 26 नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत चयनित कुल 26 (15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री धामी ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित कार्मिक लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं। परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराने के लिए राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

See also  जनगणना को लेकर चमोली में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण बृजेश कुमार संत, निदेशक समाज कल्याण आशीष भटगाई उपस्थित थे।