18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुर्णागिरी मेले को लेकर समीक्षा की। बैठक के बाद धामी ने कहा बनबसा चम्पावत में माँ पुर्णागिरि धाम मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को पेयजल, बिजली आपूर्ति एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

शारदा घाट में स्नान के लिए जो लोग आते हैं, उनकी सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हों। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस दौरान अधिकारियों से शारदा कॉरिडोर के विकास के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों को क्षेत्र के विकास के दीर्घकालिक विजन को ध्यान में रखते हुए अस्थाई व्यवस्थाओं की जगह स्थाई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

See also  रुद्रप्रयाग में पुलिस चला रही सघन चेकिंग अभियान

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें समय से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। स्थानीय लोगों के लिए यह मेला आजीविका का भी मुख्य साधन है इसलिए मेले की समयावधि के विस्तार को लेकर भी अधिकारियों को रूप रेखा बनाने के निर्देश दिए।