मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के बन्नू मैदान में आयोजित “नारी शक्ति महोत्सव” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹1055.57 करोड़ की कुल 600 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण से लेकर विकसित उत्तराखण्ड के स्वप्न को साकार करने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।
हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए प्रत्येक विभाग के स्तर से महिलाओं को केंद्रित करते हुए कार्य रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम हमारी सरकार के सशक्त मातृशक्ति सशक्त राज्य के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढाने का कार्य किया है।
वित्तीय स्वावलंबन से लेकर सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक,हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन