मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएमआई हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (से.नि.) का कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बाबा केदार से भुवन चंद्र खंडूरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बीसी खंडूरी की सफल ब्रेन सर्जरी हुई है। फिलहाल वो सामान्य वार्ड में एडमिट हैं।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने देहरादून में शहीद स्मारक जाकर अमर शहीदों को किया नमन
तमक में आपदा राहत कार्यों पर सीएम धामी की नज़र
डोईवाला के धनयाड़ी में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम