23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में किया उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण

सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में किया उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचकर महाकुंभ 2025 में स्थापित किए गए उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में इस उत्तराखण्ड मंडपम की स्थापना की गई है। सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में किया उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में राज्य के तीर्थ यात्रियों को प्रदान की जा रही आवासीय सुविधा एवं भोजन व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मंडपम से महाकुंभ में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखण्ड की संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड मंडपम श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ ही महाकुंभ में उत्तराखण्ड का अहसास करवाता है।

See also  प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा,‌ निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मंडपम के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। महाकुंभ में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है, जो सराहनीय पहल है।

Ad 1
See also  अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस आक्रामक, रागिनी नायक ने सरकार को घेरा, दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग